भारतीय जनता पार्टी ने आज पुरे देश में नए अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पुरे देश में गृहमंत्री सुशिल कुमार शिंदे के दिए गए हिन्दू व् भगवा आतंकवाद पर बयान पर प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग कीl

हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने गृह मंत्री के विवादस्प्रद बयान पर विरोध स्वरुप प्रदर्शन कियाl राजधानी शिमला में भाजपा ने गृह मंत्री के विवादस्प्रद बयान पर शिमला में आज तारघर के समीप विरोध स्वरुप प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंकाl भाजपा नेताओं ने कहा की आतंकवाद का न कोइ धर्म होता है और न ही बजुर्ग न बच्चा देखता हैl

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शिमला के विधायक सुरेश भरद्वाज ने कहा की गृह मंत्री सुशिल कुमार शिंदे के बयान ने भारत जैसे शांतिप्रिय देश को आतंकी देशों की कतार में खड़ा क्र दिया हैl हाफिज सईद कह रहा है की भारत को आतंकी देश घोषित क्र देना चाहिएl सुरेश भारद्वाज ने कहा की कांग्रेस की केंद्रीय सरकार के राज में भारत के दो सेनिकों के सर पाकिस्तानी सेनिक काट के ले जाते है और गृह मंत्री उनको सबक सिखाने के बजाये, वे हिन्दुओं पर ही आतंकी होने का आरोप लगा रहे हैl भरद्वाज ने अपने संबोधन में सुशिल कुमार शिंदे को केंद्रीय गृह मंत्री जैसे महतवपूर्ण पद से तुरंत निष्कासित करने की मांग प्रधानमंत्री से कीl उन्होंने कहा की भाजपा तब तक संघर्ष करती रहेगी जब तक शिंदे को गृह मंत्री के पद से हटाया नी जाताl इस धरने में पार्टी के लगभग सभी शिमला ज़िलें के नेता व् कार्यकर्ता समिलित थेl