प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका भारती ने रामपुर में युकां कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में कहा की युवा कांग्रेस वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए विशेष भूमिका निभाएगी। इसके लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। मनरेगा, एनआरएचएम और सूचना अधिकार समेत अन्य केंद्र प्रायोजित महत्वपूर्ण योजनाएं जनता में गिनवाकर कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए आधार मजबूत बनाया जाएगा।

प्रदेश युकां अध्यक्ष मोनिका ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए पुरजोर मेहनत की थी और इसका फल भी मिला और इसी की तर्ज़ पर अब युवा कांग्रे वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए काम करेगी और पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगी। इस चुनाव के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएंगे। फरवरी से युकां का ट्रेनिंग कैंप होगा। इसमें सदस्यता अभियान बढ़ाने के बारे में युवाओं को जागरूक किया जाएगा। वहीं, भावी रणनीति पर भी विचार किया जायेगा की किस तरह से केंद्र की योजनाओं को कार्यकर्ता गांव-गांव ले जायंगे और लोगों को जागरूक करवाएंगे। युय अध्यक्ष का मानना है की इस तरह की एक्सरसाइज से पार्टी के लोकसभा की चारों सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को लाभ मिलेगा और उनका आधार मजबूत बनेगा।

उन्होंने कहा की प्रदेश में कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री वीरभद्र के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है और शुरूआत से ही कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र पर अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया। राज्य के स्कूली बच्चों को मुफ्त बस सुविधा देना सरकार का सराहनीय कदम है।