भारतीय जनता पार्टी आज की कार्यसमिति की बैठक आज शिमला में संपन हुए जिसमे पार्टी के नेताओं ने केन्द्र की यूपीए सरकार जो कि कांग्रेस के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षा से चल रही है, देश की आजादी के बाद की सबसे निकम्मी एवं जनविरोधी सरकार घोषित कियाl

कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा की पूरा देश महॅंगाई की चक्की में पिस रहा है। देश की जनता हा-हा कार कर रही है, हडतालें कर रही है परन्तु कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार जनता के दुःखों से बेखबर निरन्तर महंगाई बढ़ा रही है। पैट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दाम निरन्तर बढाए जा रहे हैं। रसोई सिलैण्डर पर कैपिंग करके उसे 9 कर दिया गया है, खाने की वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं । लोहा, सीमेंट व घर बनाने के सामान के दाम पिछले 9 वर्ष में 9 गुणा बढ़ गए हैं, आम आदमी के सिर की छत छिन गई है। भाजपा ने आरोप लगाया की डीजल को डी0 कन्ट्रोल करने से हर वस्तु की महंगाई बढ़ रही है और तेल कम्पनियां मालामाल हो रही है। यह महंगाई भारी भ्रष्टाचार के कारण बढ़ी है। बढ़ती हुई महंगाई की यह सदन कड़े शब्दों में निन्दा करता है।

भाजपा ने आरोप लगाया की कांग्रेस के शासन में पूरा देश आतंकवाद, माओवाद एवं अलगाववाद में जल रहा है देश के 50 प्रतिशत राज्य माओवादियों के निशाने पर आ चुके है और यूपीए सरकार इनके प्रति नरम रवैया अपना कर इन्हें पनपने का अवसर दे रही है। प्रदेश भाजपा ने कहा हैदराबाद में अभी- अभी हुए बम विस्फोटों ने एक बार फिर से देश को हिलाकर रख दिया है। अलगाववादियों के प्रति कांग्रेस के नेताओं का प्रेम निरन्तर उनकी वाणी से झलक रहा है और देश के गृह मंत्री व अन्य नेताओं के ब्यानों से आतंकवादियों को बढ़ावा मिल रहा है। भाजपा का यह सदन हिन्दुओं को आतंकवादी कहने को हिन्दु समाज के विरोध में कदम मानते हुए इनकी घोर निन्दा करता है।

प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया की देश में यूपीए शासन में व्यापक तौर से भ्रष्टाचार फैला है इसी सरकार पर कमान वेल्थ गेम्स घोटाला, टू0जी0 स्पैक्ट्रम घोटाला, कोयला खदान आवंटन घोटाला, जैसे बडे-बड़े घोटालों के दाग लगे है। वहीं रक्षा सौदों में दलाली ने देश को हिलाकर रख दिया है। पहले बोफोर्स सौदे में इटली की भूमिका और अब हैलिकाॅप्टर सौदे में इटली की भूमिका उसमें दी गई व ली गई घूस यह देश की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। कांग्रेस की केन्द्र सरकार घोटालों की सरकार बनकर रह गई है। सोनियां गांधी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के समय में महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है। आए दिन महिलाओं पर उत्पीड़न, बलात्कार व अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। परन्तु केन्द्र सरकार मूक दर्शक बनी हुई है, न कोई सख्त कदम उठाया जा रहा है और न ही कोई कठोर कानून बनाने के लिए पहल हो रही है।

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति ने कहा की हिमाचल प्रदेश में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है आतंक का माहौल पूरे प्रदेश में बना हुआ है, किस समय कौन कर्मचारी स्थानान्तरित होगा, सस्पैंड होगा, टर्मिनेट होगा पता नहीं। एक-एक अधिकारी व कर्मचारी की चार-चार बार ट्रान्सफर करना सरकार की मानसिकता को साबित करता है। चुनाव से पूर्व कर्मचारी नेताओं एवं अधिकारियों को डराने धमकाने के जो ब्यान दिए जा रहे थे उन पर सरकार अमल कर रही है। बदला-बदली व अत्याचार की सरकार बन गई है। कर्मचारियों एवं अधिकारियों का उत्पीड़न भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदेश भाजपा ने दम भरा की प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली पूर्व सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के हितो की रक्षा करते हुए और सुशासन के चलते कर्मचारियों, मजदूरों, विद्यार्थिओं, युवाओं, बेरोजगारों, किसानों, बागवानों को विभिन्न योजनाओं से लाभ पहुचाया। वंही उसके उलट वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनहित के बेहतरीन कार्यों को बंद किया जा रहा है, योजनाओं के नाम बदल कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी देश के महान नेता हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की घरती को अपनी पुण्य भूमि मानते हुए हिमाचल प्रदेश की सेवा अटल जी ने की है। उनके नाम पर चलने वाली अन्न योजना, अटल स्कूल यूनिफार्म योजना, अटल स्वास्थ्य सेवा के नामों को बदलने की भाजपा कड़े शब्दों में निन्दा करती है।

हिमाचल प्रदेश में इन्दिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी के नामों से अनेकों योजनाएं चलती हैं और अनेकों भवनों के नाम भी रखे गए हैं. जिसका भाजपा ने कभी विरोध नहीं किया पर जो काम कांग्रेस पार्टी की सरकार ने किया उसका फल उन्हें जल्द ही चुकाना पड़ेगाl भाजपा ने आरोप लगाया की वर्तमान प्रदेश सरकार घटिया राजनीति कर रही है जो की उसके नेताओं की मानसिकता को दर्शाती हैl प्रदेश भाजपा नी आरोप कहा की कांग्रेस पार्टी एक परिवार की भक्ति में इतनी मस्त हो गई है कि उन्होंने देश के महान नेताओं को, क्रान्तिकारियों को एक किनारे रखकर सभी योजनाओं के नाम इन्दिरा परिवार के नाम पर रख दिए हैं। नाम बदलने का यह निर्णय राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से लिया गया निर्णय है, कांग्रेस को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश के अनेक शिक्षण संस्थानों को अन्य कार्यालयों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बिना वजह, बिना कारण बदलने का जो क्रम चला है, भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ सशक्त आवाज उठाएगी और पूरी ताकत से इसका विरोध करेगी।

प्रदेश भाजपा ने कार्यसमिति की बैठक में सरकार पर भाजपा के नेताओं, विधायकों व कार्यकर्ताओं पर आए दिन झूठे केस बनाने का आरोप लगते हुए कहा की बिजिलैंस व पुलिस को केवल एक ही काम दिया गया है कि भाजपा के नेताओं को फंसाया जाए। कांग्रेस के नेता, अधिकारियों के दफतरों में जाकर उन्हें धमका कर ठेके लेने के काम में जुट गए हैं। भाजपा ने कहा की इस प्रकार के अत्याचार कदापि सहन नहीं किए जाऐंगे। इनका मुकाबला सड़कों पर उतर कर व विधान सभा में किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने कहा की पूर्व भाजपा सरकार ने यौन शिक्षा के बजाऐ योग शिक्षा को प्रोत्साहित करने का नितिगत निर्णय लिया था ताकि प्रदेश का युवक सही दिशा में बढे और कम दवा से स्वास्थ्य लाभ मिल सके । पातॅंन्जली योग पीठ जो कि विश्व भर में योग विस्तार के लिए जाना जाता है उनका विशाल केन्द्र सोलन जिला के साधुपुल में खोला गया । जिसमें योग प्रसार केन्द्र, पंचकर्म चिकित्सा केन्द्र, आयुवैदिक हस्पताल, जड़ी-बूटी उत्पादन प्रशिक्षण केन्द्र बनाया जा चुका है। इस प्रकार के संस्थान पर सैंकड़ों की संख्या में पुलिस को लेकर उसकी तालाबन्दी करना प्रदेश के विकास एवं बेरोजगारों के साथ धोखा है। पूर्व भाजपा सरकार द्वारा लिए गए हर निर्णय को बदलकर हर निर्णय पर विजिलैंस व जाच बैठाना यह कांग्रेस की रजवाड़ाशाही मानसिकता का परिणाम हैं।

भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में गोलीकाण्ड मुद्दा भी उठा जिसमे उन्होंने पुलिस कारवाही पर ऊँगली उठाते हुए कार्यवाही की मांग की।

कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जनविरोधी नितियों को लाने का आरोप लगे और निन्दा करते हुए इन सभी जनविरोधी कार्यों का पर्दाफाश करने का बीड़ा उठाया और कहा की भाजपा जनता के हितों से खिलवाड़ नहीं होने देगीl

प्रदेश भाजपा ने कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक जिले को भी अंतिम रुपरेखा दी और जिला चुनाव अधिकारिओं की नियुक्तियां भी कीl जो की निम्न दिये है:-
himachal bhajpa