भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए हरित वृदि एवं सतत विकास योजना के तहत वर्ल्ड बैंक के द्वारा स्वीकृत 1100 करोड़ में से 550 करोड़ आबंटित किए जाने का स्वागत किया हैl अपने प्रेस वक्तव्य में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को देते हुए आशा व्यक्त की वर्तमान कांग्रेस सरकार इस राशी का सही उपयोग करके विभिन विकास योजनाओ का लाभ जनता तक पहुचने का प्रयास करेगीl

उन्होंने दावा किया की पूर्व मुख्यमंत्री के सतत प्रयासों के कारण ही 1100 करोड़ की यह समेकित विकास योजना विश्व बैंक से सवीकृत हो पाई थीl उन्होंने कहा की पूर्व भाजपा सरकार ने विकास की गति को सुनिश्चित करने के लिए संसाधनों का आभाव को कभी भी आड़े नहीं आने दियाl जबकि वर्तमान सरकार अभी से ही धनाभाव का रोना रो रही हैl भाजपा अध्यक्ष ने कहा की इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार केंद्र सरकार के असहयोग के बावजूद वित्तीय संसाधन जुटाने में सदेव प्रयासरत रही थीl

भाजपा अध्यक्ष ने कहा की भाजपा वर्तमान सरकार को कर्मचारियों व् अन्य वर्गों के हित में लिए गए निर्णय को बदलने नहीं देगीl उन्होंने आशंका जताई की पूर्व भाजपा सरकार के पिछले 6 माह में लिए गए निर्णयों के पुर्नवलोकन करने के पीछे संभवत यही कारण प्रतीत होता हैl उन्होंने कहा की 13वें वित्त आयोग की अन्यायपूर्ण सिफारिशों के कारण हिमाचल प्रदेश को विगत दो वर्षो में लगभग 7600 करोड़ की वित्तीय हानी हुए है और यह तथ्य भाजपा केंद्र सरकार का पिछले वर्षो में हिमाचल के प्रति सोतेला ववव्हार ही जिम्मेदार हैl

भाजपा अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद बी बी ऍम बी में हिमाचल के हिस्से के 4250 करोड़ देने में केंद्र सरकार द्वारा की जा रही आनाकानी व् कटोती के प्रयासों की कड़ी आलोचना की हैl उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से हिमाचल का हिसा लेने चाहिया और अगर इसमें किसी भी तरह की कटोती हुए तो इसके लिए कांग्रेस सरकार ही जिमेदार होगीl