rohru bjp

भारतीय जनता पार्टी रोहडू व जुब्बल कोटखाई मंडल ने आज बागवानो को साथ लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा के नेतृत्व में रोहडू में धरना प्रदर्शन कियाl

रोहडू में भाजपा कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए नरेंद्र बरागटा ने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने विदेशी सेब पर लगने वाले आयात शुल्क को शून्य कर दिया है, जो हिमाचल के सेब बागवानो के साथ बहुत बड़ा धोखा हैl भाजपा नेता ने कहा की विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने बागवानो से विदेशी सेब पर आयात शुल्क को 150 प्रतिशत करने का वादा किया था किन्तु उल्टा कांग्रेस ने पहले से लगने वाले शुल्क को भी शून्य कर दिया जिसके कारण सेब के दाम की दुर्दशा हुए है और अब बागवान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है !

नरेंद्र बरागटा ने कांग्रेस सरकार पर बागवानो को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा की सेब की बागवानी इस क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी की रीड है और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जहा एक और महगाई का तोहफा प्रदेश की जनता को दिया है दूसरी ओर सेब के दाम घटाकर बागवानो के साथ बड़ा धोखा दिया है जिसके लिए प्रदेश का बागवान आज इस सरकार के खिलफ लामबंद हुआ है !

नरेंद्र बरागटा ने कहा की पूर्व की भाजपा सरकार ने पाच वर्षो में सेब बागवानो के हित अनेक काम किये और 2010 में सेब की दुगुनी फसल के बावजूद सेब का दाम नहीं गिरा था और इस वर्ष बागवान को उसका वर्ष भर का खर्चा मिलना भी असम्भव है !

उन्होंने कहा की सरकार व स्थानीय विधायक के सेब सीजन में कुप्रबंधन के चलते बागवानो का भारी नुक्सान हो रहा है सडको की हालात खस्ता है, बिजली सुचारू रूप से नहीं चल रही है जिस कारण सेब को भरने और मंडियों तक पहुचाने में भी परेशानी आ रही है, सेब का दाम अपने निचले स्तर तक पहुच चूका है, कार्टन व ट्रे के दाम में भारी बढ़ोतरी की गयी है, ट्रक किराये को 15 प्रतिशत बढ़ाया गया इन सभी कारणों से क्षेत्र का बागवान अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है!

वर्ष 2010 में सेब की फसल इस वर्ष की अपेक्षा लगभग दुगुनी थी लेकिन तत्कालीन भाजपा सरकार के प्रयासों से सेब के दाम में गिरावट नहीं आई व बागवानो के लिए हर प्रकार से सुविधाए सरकार ने दी किन्तु इस वर्ष न तो स्थानीय विधायक और न कोई कांग्रेसी नेता बागवानो की इन सभी समस्याओ को लेकर गंभीर है और न ही वो लोग नज़र आ रहे है जो चुनाव में बड़े-बड़े वादे करते थे !

भारतीय जनता पार्टी ने इस अवसर पर उप-मंडलाधिकारी रोहडू के माध्यम से राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को बागवानो की समस्यायों को लेकर ज्ञापन दिया ! इस अवसर पर जुब्बल कोटखाई मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, रोहडू मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला सहित सभी मंडल व् जिला के पदाधिकारी मोजूद थे !